{"_id":"63fef69365a29136fa0843a3","slug":"migrant-worker-stabbed-to-death-in-rohtak-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: प्रवासी श्रमिक की चाकू मारकर हत्या, होली पर घर जाने के लिए जा रहा था स्टेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: प्रवासी श्रमिक की चाकू मारकर हत्या, होली पर घर जाने के लिए जा रहा था स्टेशन
Wed, 01 Mar 2023 12:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:24 PM IST
सार
रोहतक में प्रवासी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मजदूर होली पर घर जाने के लिए उसे और उसके दोस्त मोहित निवासी गोपालगंज को बुधवार तड़के अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। बुधवार तड़के उनका दोस्त शुभम उर्फ अनुज दोनों को फैक्ट्री से स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में होली पर घर जाने के लिए अवध आसाम एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे प्रवासी व की बुधवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात तड़के 4:00 बजे हिसार रोड पर पाइप फैक्ट्री के गोदाम के सामने लूटपाट के इरादे से अंजाम दी गई। मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल है जिसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 4 माह पहले भी इस तरह की वारदात हिसार रोड पर पुलिस चौकी के नजदीक हो चुकी है।
विज्ञापन
मोबाइल व नकदी छीनी, तड़के चार बजे हिसार रोड पर हुई वारदात
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले के नबोगंज निवासी 30 वर्षीय रणजीत शाह अपने साथियों के साथ रोहतक में काम करता था। किराए के लिए सूर्य नगर में कमरा ले रखा है। होली पर घर जाने के लिए उसे और उसके दोस्त मोहित निवासी गोपालगंज को बुधवार तड़के अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। बुधवार तड़के उनका दोस्त शुभम उर्फ अनुज दोनों को फैक्ट्री से स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
दो साथियों ने भागकर बचाई जान, वारदात से प्रवासी श्रमिकों में रोष
हिसार रोड पर जब वे पाइप की फैक्ट्री के गोदाम के सामने पहुंचे तक चार-पांच युवकों ने घेर लिया। युवक तीनों का मोबाइल फोन व नकदी छीनने लगे विरोध करने पर रणजीत साहब के पेट में चाकू मार दिया बचाव में आए मोहित पर भी हमला किया इस युवक शुभम ने भागकर जान बचाई। रणजीत सा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
वारदात से प्रवासी श्रमिकों में गहरा रोष है। 4 माह पहले भी हिसार रोड पर रेलवे ट्रैक के ऊपर तीन युवकों पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। सिटी थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है जल्द वारदात का खुलासा हो जाएगा।