{"_id":"4f5d2080dbc2185bfa02d919ca7f4b44","slug":"mdu-teacher-attack-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में भिड़े लॉ के शिक्षक, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू में भिड़े लॉ के शिक्षक, जमकर हुई मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 27 Aug 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू परिसर में बाहरी युवक और विद्यार्थियों में मारपीट आम बात है। लेकिन अब परिसर शिक्षकों के लिए भी अखाड़ा बन गया है। बुधवार को लॉ डिपार्टमेंट में शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई।
रास्ता छोड़कर खड़े होने की बात पर विद्यार्थियों के सामने शुरू हुई बहस बाद में मारपीट में बदली और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले को लेकर अब विभागीय समिति की बैठक बृहस्पतिवार को होगी।
एमडीयू के लॉ डिपार्टमेंट में सुबह करीब साढ़े दस बजे शिक्षकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामले के अनुसार विभाग के दो शिक्षक कैंटीन से चाय पीकर विभाग में लौट रहे थे। जब वे कॉरिडोर के गेट पर पहुंचे तो यहां एक अन्य शिक्षक कुछ विद्यार्थियों के साथ खड़े थे। दोनों शिक्षकों ने उन्हें रास्ता छोड़कर खड़े होने के लिए कहा। तब उस शिक्षक ने साइड से निकल जाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कुछ बात हुई। हालांकि इस वक्त मामला ज्यादा नहीं बढ़ा था।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ा मामला
सूत्र ने बताया कि दोनों शिक्षक वहां से चले गए। कुछ देर बाद कॉरिडोर में खड़ा शिक्षक दूसरे शिक्षकों के पास गया। कमरे में दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। इसी बीच कॉरिडोर में खड़े शिक्षक ने टोकने वाले शिक्षक को तमाचा जड़ दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों कमरे के बाहर आ गए। यहां विद्यार्थियों के सामने दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बाद में कार्यवाहक एचओडी प्रोफेसर अरविंद और अन्य शिक्षकों ने दोनों को अलग किया।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
मामला शांत होने के बाद एक पक्ष के शिक्षक ने पीजीआईएमएस थाने में पहुंचकर दो शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद दूसरे पक्ष से भी एक शिक्षक ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है। हालांकि देर शाम तक किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं हुआ था।
आज होगी विभागीय समिति की बैठक
विद्यार्थियों के सामने ही मारपीट करने वाले शिक्षकों का यह मामला बृहस्पतिवार को विभागीय समिति में रखा जाएगा। समिति की बैठक सुबह 11 बजे विभाग में ही होगी।