फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, car accident, car, accident, haryana, rohtak

एमडीयू के सिक्योरिटी गार्ड को कार से कु चलने की कोशिश, दो दबोचे

Tue, 07 Mar 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 07 Mar 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
mdu, car accident, car, accident, haryana, rohtak
एमडीयू - फोटो : file photo
कार सवार तीन युवकों ने सोमवार दोपहर एमडीयू के गेट नंबर एक पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को कुचलने का प्रयास किया। गार्ड ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। अन्य गार्ड ने कार सवारों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एमडीयू के गेट नंबर एक पर सोमवार को वाहनों की चेकिंग लिए गार्ड तैनात थे। इसी बीच एक कार में सवार होकर तीन युवक आये। सिक्योरिटी गार्ड ने कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने कार को रोकने की बजाय सिक्योरिटी गार्ड को ही कुचलने का प्रयास किया। गार्ड ने भागकर जान बचाई। तभी अन्य गार्ड ने चालक को दबोच लिया और कार रोक दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे दो युवकों को तो दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया। बाद में पुलिस दोनों को पीजीआई थाने ले गई। यहां पूछताछ में सामने आया कि युवक एमडीयू में अपने किसी दोस्त से मिलने आये थे। बताया जा रहा है कि कार मेें सवार युवक नशे में धुत थे। तीनों युवक गांव इस्माइला के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं किया है। किसी भी तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किये जा रहे हैं। पीजीआई थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवकों की मेडिकल जांच करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed