फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mastnath University in Rohtak knife inside classroom

Rohtak: मस्तनाथ विवि में कक्षा के अंदर चले चाकू, नाम बिगाड़ने को लेकर हुई थी कहासुनी

Sat, 12 Aug 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

बहादुरगढ़ के लाइनपार इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय हर्ष चौहान ने बताया कि वह फिजियोथैरपी का बाबा मस्तनाथ विवि से कोर्स कर रहा है। अभी उसका चौथा साल है। हर रोज घर से विवि में आता है। उसकी कक्षा में अटेली मंडी का युवक भी पढ़ता है। एक दिन पहले वह कक्षा में उसका नाम बिगाड़ रहा था।

विज्ञापन
Mastnath University in Rohtak knife inside classroom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्व विद्यालय में कक्षा के अंदर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कंधे व हाथ पर लगा, जिसके बाद घायल छात्र बहादुरगढ़ निवासी हर्ष चौहान को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ तेजधार हथियार से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


फिजियाेथैरपी का छात्र है घायल
पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ के लाइनपार इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय हर्ष चौहान ने बताया कि वह फिजियोथैरपी का बाबा मस्तनाथ विवि से कोर्स कर रहा है। अभी उसका चौथा साल है। हर रोज घर से विवि में आता है। उसकी कक्षा में अटेली मंडी का युवक भी पढ़ता है। एक दिन पहले वह कक्षा में उसका नाम बिगाड़ रहा था। उसने ऐसा करने से रोका तो झगड़ा करने लगा। हर्ष ने कहा कि उससे मत बोला कर।
विज्ञापन


घायल छात्र निजी अस्पताल में दाखिल, आईएमटी थाने में अटेली के छात्र के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद जब वह कक्षा से बाहर आया तो जान से मारने की धमकी दी। उसने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कक्षा में बैठा था। भरी कक्षा में आरोपी आया और बटनदार चाकू से गर्दन पर वार करने लगा। तभी दूसरे छात्र ने हाथ अड़ा दिया, इससे चाकू हर्ष के कंधे व हाथ पर लगा। किसी तरह दूसरे छात्रों ने बीचबचाव कराया। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed