फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Masked man snatched elderly woman sitting outside house in Rohtak

Rohtak: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से नकाबपोश बदमाशों ने की छीनाझपटी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 03 Jun 2023 10:04 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 10:04 AM IST
सार

रोहतक के आदर्श नगर निवासी बिमला देवी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर के बाहर बैठी थी। एक बाइक सवार युवक मुंह पर परना बांधकर आया। काफी देर तक वह इधर से उधर घूमता रहा।

विज्ञापन
Masked man snatched elderly woman sitting outside house in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के आदर्श नगर में बाइक सवार नकाबपोश युवक शुक्रवार शाम को घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की गर्दन दबाकर कानी की बाली निकाल कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा  
आदर्श नगर निवासी बिमला देवी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर के बाहर बैठी थी। एक बाइक सवार युवक मुंह पर परना बांधकर आया। काफी देर तक वह इधर से उधर घूमता रहा। जब गली में और कोई नहीं दिखा तो मौका पाकर नजदीक आया और गर्दन दबोच लिया। इसके बाद एक कान की बॉली निकाल कर ले गया। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। मामले की सूचना उसने अपने बेटे सोनू को दी, जिसकी गांधी कैंप में कास्मेटिक की दुकान है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच में एक मकान के सीसीटीवी कैमरे से एक फुटेज मिली। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed