फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man hit Policeman came to rescue woman in village Ajaib of Rohtak

Rohtak: गांव अजायब में पत्नी की शिकायत पर पहुंचे थानेदार का पति ने फोड़ा सिर, हेल्पलाइन नंबर 112 पर आई थी कॉल

Thu, 03 Nov 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 11:27 AM IST
सार

ईएसआई सूरजभान ने दी शिकायत में बताया कि वह ईआरवी पर तैनात है। बुधवार शाम 6 बजकर 34 मिनट पर पंचकूला स्थित मुख्यालय से कॉल आई कि अजायब गांव से एक महिला की कॉल आई है।

विज्ञापन
Man hit Policeman came to rescue woman in village Ajaib of Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में चौबीसी के गांव अजायब में बुधवार शाम महिला को छुड़वाने गए थानेदार का उसके पति ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस की टीम ने आरोपी अमित को मौके पर ही सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व हमला करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईएसआई सूरजभान ने दी शिकायत में बताया कि वह ईआरवी पर तैनात है। बुधवार शाम 6 बजकर 34 मिनट पर पंचकूला स्थित मुख्यालय से कॉल आई कि अजायब गांव से एक महिला की कॉल आई है। जब बताए गए नंबर पर कॉल की तो महिला अनीता ने बताया कि जल्दी आ जाओ। उसका पति अमित झगड़ा कर रहा है। वह तत्काल अजायब गांव में पहुंचे। वहां महिला ने बताया कि उसका पति अमित उससे मारपीट कर रहा है। वह चालक मनदीप व एसपीओ सत्ते के साथ मिलकर अमित को समझाने लगा। तभी अमित ने अचानक उसे जान से मारने की नीयत से सिर में ईंट मारी। जो उसके माथे में लगी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया और महम पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा कराने गई दो महिलओं से वारदात  
रोहतक में बैंक में पैसे जमा गई दो महिलाओं से वारदात हो गई। झज्जर रोड स्थित पीएनबी में दो युवक एक महिला को झांसा देकर पहले बाहर लेकर आए, इसके बाद बैग से 66 हजार रुपये निकाल कर ले गए। जबकि बाबरा मोहल्ले में एक महिला का बैग काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में आर्य नगर व पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कालोनी निवासी नीलम चहल ने दी शिकायत में बताया कि वह पौने 12 बजे झज्जर रोड स्थित पीएनबी में पैसे जमा कराने गई थी। उसने एक व्यक्ति से कहा कि उसे 50 हजार रुपये जमा करवाने है, फार्म भरकर दे दें। उसने बैंक की कॉपी, खाली फार्म व पैन उस अनजान व्यक्ति को दे दिया। तभी एक 23-24 साल का युवक आया और बोला आंटी जी, मेरा यहां न तो बैंक खाता है और न ही कोई जानने वाला। आप 20 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवा लो और बाद में मेरे घर ऑनलाइन भेज देना। फार्म भरने वाला व्यक्ति और वह युवक के आधार कार्ड की कॉपी करवाने के लिए बैंक से बाहर आ गए। 

20 से 30 मीटर चलने के बाद अनजान व्यक्ति ने कहा कि आप अपना बैग मुझे दे दो। इस युवक के 20 हजार रुपये आपके बैग में डाल दूंगा। वे उसका बैग लेकर तेजी से आगे चलने लगे। तभी उसने रुकने के लिए बोला तो अनजान व्यक्ति ने बैग व रूमाल सड़क पर गिरा दिया। जब उसने बैग व रूमाल की जांच की तो रुमाल में गत्ते के टुकड़े बंधे हुए थे। उसकी बैग से 66 हजार की नकदी गायब थी। आरोपी मौके से फरार हो गए।

बाबरा मोहल्ले में महिला का बैग काटकर निकाले 50 हजार
डेयरी मोहल्ला की एक महिला फूलपति चहल बाबरा मोहल्ला स्थित बैंक में पैसे जमा करवाने गई थी। बैंक में एक महिला ने कहा कि आपका बैग खुला हुआ है। थोड़ी देर बाद बैग कटा मिला, जिसके अंदर से 50 हजार की नकदी गायब थी। मामले की सूचना पुरानी सब्जी मंडी थाने में दी गई। पुलिस अब बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed