{"_id":"63411166f737c14af23b28f2","slug":"loot-from-banquet-hall-operator-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गए बैंक्वेट हॉल संचालक से डेढ़ लाख की लूट, चाकू दिखाकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गए बैंक्वेट हॉल संचालक से डेढ़ लाख की लूट, चाकू दिखाकर की वारदात
Sat, 08 Oct 2022 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:28 AM IST
सार
झंग कालोनी निवासी रामकिशन पांथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरावड़ के पास निजी बैंक्वेट हाल में पार्टनर है। एडवांस बुकिंग की राशि लेकर वह दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया था, तभी वारदात हो गई।
विज्ञापन
crime news
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में दिल्ली रोड पर गढ़ी बोहर गांव के नजदीक कार सवार तीन युवकों ने निजी बैंक्वेट हाल के संचालक राजकिशन पांथी से चाकू दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया हुआ था। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
झंग कालोनी निवासी रामकिशन पांथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरावड़ के पास निजी बैंक्वेट हाल में पार्टनर है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सरकार मंजीत शाह के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया था। कार्यक्रम गढ़ी बोहर के नजदीक दूसरे बैंक्वेट हाल में था। समारोह में शामिल होने के बाद बाहर आकर पार्किंग की ओर जाने लगा। पीछे-पीछे सरदार अजीत पाल सिंह भी थे। वह सड़क पार करके कार के नजदीक दूसरी तरफ पहुंचा तो अचानक तीन युवकों ने घेर लिया। एक लड़के ने चाकू उसकी कनपटी पर अड़ा दिया, दूसरे ने पीछे से पकड़ लिया। जबकि तीसरे ने जेब से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। तभी सरदार अजीतपाल ने शोर मचाया तो युवक कार में सवार होकर फरार हो गए।

एडवांस बुकिंग के पैसे लेकर आया था बैंक्वेट हाल संचालक
राजकिशन ने बताया कि एडवांस बुकिंग की राशि आई हुई थी। घर आते समय बैंक्वेट हाल के मैनेजर ने राशि दे दी। रास्ते में दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी थी। सोचा, वहां भी पहुंचकर बधाई दे आता हूं। उसे नहीं पता था कि यूं वारदात हो जाएगी।
विज्ञापन