फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   killing himself after killing girlfriend

शादी से इनकार पर ली थी जान

Thu, 15 Oct 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 15 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
बलजीत नगर इलाके में मंगलवार को महिला प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक द्वारा खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रियंका का पति शिपू शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। माना जा रहा है कि प्रियंका से जुदा होने की आशंका से दीपक उर्फ राकेश उर्फ अमित उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर ही उसने प्रियंका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया है। रणजीत नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला है कि अमित रोहतक में ही कैब चलाता था। उसके पिता वहीं परचून की दुकान चलाते हैं। अमित कैब चलाने के बाद अपने पिता की दुकान पर बैठ जाता था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने आए अमित के परिजनों का कहना था कि उन्हें दोनों के बीच किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। परिवार का यह जरूर कहना था कि कुछ दिनों से अमित परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


इधर, शिपू ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि प्रियंका ने अमित को अपना भाई बताकर मिलवाया था। लेकिन उसे अमित की गतिविधियां देखकर उस पर शक हो गया था।

प्रियंका अपने मोबाइल पर अक्सर किसी से बात करती रहती थी, जब शिपू उससे पूछता था तो वह बताती थी कि ऑफिस के दोस्त की कॉल है। इसी वजह से वह बहन व मां के पास परिवार को ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए पासपोर्ट व कागजात तैयार हो रहे थे। पुलिस अमित व प्रियंका की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कर रही है। इधर, प्रियंका के दो मासूम बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
बता दें कि रोहतक के गांधी कैंप निवासी अमित पर मंगलवार को दिल्ली में एक महिला की हत्या का आरोप लगा। महिला प्रियंका भी कैंप की ही रहने वाली थी और करीब 8 साल पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। मंगलवार को अमित ने दिल्ली में प्रियंका के घर पर पहुंचकर पहले उसे गोली मार दी और बाद में खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed