फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Wife strangled to death for disturbing sleep

Haryana: नींद में खलल डालने पर पत्नी को गला घोंटकर मारा, रोहतक का है मामला

Sun, 02 Jun 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया है। पत्नी एक दिन पहले बच्चों को ट्यूशन पर ले जाने की कह रही थी, पति ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Haryana: Wife strangled to death for disturbing sleep
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के काहनौर में शनिवार को एक युवक ने सुबह-सुबह नींद में खलल डालने पर अपनी पत्नी 35 वर्षीय अनु की हत्या कर दी थी। बच्चों को ट्यूशन भेजने के नाम पर पत्नी कलेश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी सुनील सुनेजा को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहतक स्थित रूपनगर निवासी दीपक ने शनिवार को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी किला रोड बाजार में कपड़े की दुकान है। 2011 में उसकी बहन अनु की शादी काहनौर निवासी सुनील सुनेजा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा व एक बेटी है। शादी के बाद सुनील उसकी बहन अनु को परेशान करने लगा।
विज्ञापन


शराब पीकर बच्चों से भी मारपीट करता था, इसकी शिकायत काहनौर पुलिस चौकी के साथ-साथ कलानौर व रोहतक के सिटी थाने में भी की थी। हर बार पंचायती फैसले के चलते बच्चों के भविष्य के लिए उसकी बहन अनु सुनील के साथ चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह सुनील ने अनु के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात दोनों बच्चाें के सामने हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed