फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana, rohtak, crime, political, BJP workers clash with government officers

वर्क ऑर्डर मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता को एसडीओ और जेई ने पीटा

Fri, 02 Jun 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 02 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
haryana, rohtak, crime, political, BJP workers clash with government officers
भाजपा कार्यकर्ता कर रहा सहकारिता मंत्री का पीए होने का दावा - फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ता संजय गौतम के साथ कुछ युवकों ने वीरवार दोपहर जनता कालोनी में मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गौतम की कमर में सूजन है। युवक खुद को बीएंडआर के एसडीओ और जेई बता रहे थे। हालांकि विभाग के एसई प्रदीप रंजन इस बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने मेडिकल करवाकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। साथ ही विभाग के अधिकारियों की शिनाख्त परेड की तैयारी की जा रही है। जनता कालोनी निवासी संजय गौतम ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक गली में खुदाई करने लगे। उसने घर से बाहर निकल कर युवक से पूछा कि आप गली की क्यों खुदाई कर रहे हैं। युवक ने कहा कि अंदर बीएंडआर के एसडीओ और जेई हैं। उसने कहा कि एसडीओ तो सिंगला है। इसी बात को लेकर युवक भड़क गए और उसे लात घुसों से पीटना शुरू कर दिया। जिस कारण उसकी कमर में सूजन आ गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


शिनाख्त परेड कराएगी पुलिस

संजय गौतम की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि युवक खुद को बीएंडआर का एसडीओ और जेई बता रहे थे। शुक्रवार को विभाग के सभी एसडीओ और जेई की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

देवी सिंह, जनता कालोनी चौकी प्रभारी।

गौतम कर रहा दावा, मैं मंत्री का पीए

मैं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का पीए हूं। मुझे किसी ने नहीं हटाया। मैं शुरू से ही मंत्री के साथ हूं। वीरवार को घर पर था। कुछ युवक गली की खुदाई करने लगे। वर्क परमिट के बारे में पूछने पर युवकों ने मेरे साथ मारपीट की, जो खुद को बीएंडआर का एसडीओ और जेई बता रहे थे। मुझे शक है कि कोई नकली एसडीओ और जेई बनकर आया था। अधिकारी तो ऐसी हरकत नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गौतम, शिकायतकर्ता।

मंत्री कार्यालय का दावा साधारण कार्यकर्ता है गौतम

इस मामले में जब मंत्री के कार्यालय में संपर्क किया गया तो वहां से जानकारी दी गई की संजय गौतम सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का पीए नहीं है। संजय एक साधारण भाजपा कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed