{"_id":"59307b614f1c1bfb6ebdc12e","slug":"haryana-rohtak-crime-five-truck-liquor-bottles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रकों में गुजरात जा रही एक करोड़ की अवैध शराब पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच ट्रकों में गुजरात जा रही एक करोड़ की अवैध शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग और सदर पुलिस ने चंडीगढ़ से गुजरात जा रही एक करोड़ की अवैध शराब पकड़ी है। पांच ट्रकों में भरकर शराब को चंडीगढ़ से राजस्थान और गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर बोहर गांव के युवक सोनू को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कंटेनर पकड़े जाने से पहले ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए थे।
आबकारी और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब एक बजे विभाग की टीम सोनीपत रोड पर ठेकों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच पेट्रोल पंप के नजदीक एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। शक के आधार पर जांच की तो उसके अंदर शराब मिली। टीम को देखकर कुछ लोग आसपास एकजुट हो गए। तुरंत मामले की सूचना सदर थाने में दी गई। थाना प्रभारी राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों कंटेनर की जांच की तो अंदर शराब की पेटियां भरी थीं। पेटियों में रखी बोतले में फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा था। पुलिस को शक है कि ड्राई एरिया यानी गुजरात में इसकी सप्लाई की जानी थी।
बोतलों की गिनती ने छकाया
पुलिस ने किसी तरह श्रमिकों का प्रबंध किया। रात आठ बजे तक केवल दो कंटेनर में रखी पेटियों की गिनती हो सकी। आबकारी विभाग के मुताबिक पेटियों की संख्या का सही ढंग से अनुमान नहीं लग पा रहा। अभी केवल दो कंटेनर की प्राथमिक जांच पड़ताल हुई है। शुक्रवार को तीन कंटेनर में रखी शराब की गिनती की जाएगी। एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि अनुमान है कि पांचों कंटेनरों में 6 हजार के करीब पेटियां हैं। एक पेटी में 12 बोतल आती हैं। ऐसे में 72 हजार बोतले होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ अनुमानित है। कंटेनर से शराब मालिक और शराब से संबंधित किसी तरह के कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
बोहर के युवक सोनू पर शक
रास्ते में बोहर गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़े हुए थे। शक के आधार पर ट्रकों के पास से सोनू नाम के युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब चंडीगढ़ से राजस्थान और गुजरात में सप्लाई की जानी थी।
इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
अभी दो कंटेनर की जांच हुई है। शक है कि एक करोड़ की अवैध शराब बाहर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
वीरेंद्र सहरावत, इंस्पेक्टर, आबकारी विभाग