{"_id":"67193733d83040dca8091a64","slug":"haryana-ram-rahim-reached-sunaria-jail-after-20-days-emergency-parole-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राम रहीम 20 दिन की आपात पैरोल के बाद सुनारिया जेल पहुंचा, साथ में हनीप्रीत आई छोड़ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: राम रहीम 20 दिन की आपात पैरोल के बाद सुनारिया जेल पहुंचा, साथ में हनीप्रीत आई छोड़ने
Wed, 23 Oct 2024 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, रोहतक/बिनौली
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, रोहतक/बिनौली
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:19 PM IST
सार
डेरा प्रमुख पुलिस सुरक्षा में हनीप्रीत के साथ दो कारों से जेल पहुंचा। डेरा प्रमुख को डीएसपी की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के बागपत से रोहतक जेल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले दो अक्तूबर को 8वीं बार 20 दिन की आपात पैरोल के बाद बुधवार को डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल पहुंच गया। उसके साथ दो कारों में हनीप्रीत समेत सात लोग सवार थे और शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश कर लिया था।
विज्ञापन
सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग से राम रहीम के लिए आपात पैरोल की अनुमति मांगी थी। आयोग ने 20 दिन की पैरोल की सशर्त अनुमति दी थी। इनमें राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेगा, सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं करेगा और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होगा, शर्तें शामिल थीं।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को सुबह 6:34 बजे गुरमीत बागपत के बरनावा आश्रम के लिए निकला।23 अक्तूबर की शाम पांच बजे पैरोल खत्म हो रही थी, लेकिन समय से पहले 4:55 मिनट पर वह सुनारिया जेल में प्रवेश कर गया, जबकि जेल नाके पर वह 4:51 बजे ही पहुंच गया था।
विज्ञापन
राह रहीम के जेल में प्रवेश करने का अंतिम समय पांच बजे था, लेकिन वह दो वाहनों में अपने नजदीकियों के साथ समय से पहले आ गया था। वह शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश कर गया। -सत्यवान, जेल अधीक्षक सुनारिया जेल।