फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girls beaten roadside romio

सहेली पर किए कमेंट तो छात्राओं ने दौड़ाया मनचलों को

Wed, 09 Sep 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 09 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
बस और बस स्टैंड पर छात्राओं से छेड़छाड़ नहीं रुक रही है। मंगलवार को भी बस स्टैंड पर हंगामा हो गया। यहां आईसी कॉलेज की एक छात्रा पर दो युवकों ने कमेंट किए। बहस और गरमागरमी के बाद मदद को पहुंची छात्रा की सहेलियों ने युवकों को बस स्टैंड पर दौड़ाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश। लेकिन दोनों युवक रोडवेज बस में बैठकर फरार हो गए। महिला थाने में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की सहेलियों ने बताया कि छात्रा कॉलेज से निकल कर अपने घर नौनंद गांव जाने के लिए दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर पहुंची। आधा घंटे इंतजार के बाद वह एक कंडक्टर से बस के बारे में पूछताछ करने लगी । इसी दौरान निजी बस में से एक युवक ने छात्रा पर कमेंट करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


 आरोप है कि युवक ने जातिसूचक शब्द भी कहे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक अन्य युवक और आ गया और दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। भीड़ में से किसी ने युवकों का विरोध नहीं किया। छात्रा ने छात्र एकता मंच से जुड़ी अपनी सहेलियों को फोन करके जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जब छात्रा की सहेलियों ने मौके पर पहुंचकर युवकों को रोका तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्रा और उसकी सहेलियों ने युवकों को ललकारा और उन्हें पकड़ने को दौड़ी। इसी दौरान दोनों युवक वहां से निकली एक रोडवेज बस में चढ़ गए और फरार हो गए। छात्राओं का कहना है कि एक युवक निजी बस का चालक है और रुड़की गांव का रहने वाला है।  


छात्राओं की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब मौके पर पहुंचे तब तक युवक वहां से भाग चुके थे। छात्राएं भी उनकी पहचान नहीं कर पाई है।
गरिमा, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed