{"_id":"645c8c9508f5d6e52000ce23","slug":"girl-left-with-her-lover-in-rohtak-father-filed-case-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पति नहीं ले जा रहा था ससुराल, प्रेमी संग चली गई युवती, पिता ने कराया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पति नहीं ले जा रहा था ससुराल, प्रेमी संग चली गई युवती, पिता ने कराया केस दर्ज
Thu, 11 May 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 12:05 PM IST
सार
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में एक विवाहिता को उसका पति डेढ़ साल से ससुराल नहीं लेकर जा रहा था। पांच दिन पहले 27 वर्षीय युवती एक युवक के साथ चली गई। परेशान पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। पिता का कहना है कि कई बार बेटी का घर बसाने का प्रयास किया, लेकिन दामाद बेटी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। वह ससुराल आया और बेटी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। एक सप्ताह पहले उसकी बेटी स्कूटी पर सवार होकर कपड़े व अन्य सामान लेकर चली गई। साथ में बेटे को भी ले गई। तभी से वे उसे तलाश कर रहे थे। पता चला है कि वह एक युवक के पास गई है, जो कंपनी में काम करता है। उसकी बेटी को तलाश किया जाए।
विज्ञापन