{"_id":"6acfcd27a62ba37a740b0c44","slug":"four-accused-arrested-after-abandoning-car-loaded-with-banned-meat-and-fleeing-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150320-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रतिबंधित मांस से भरी कार छोड़कर भागने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रतिबंधित मांस से भरी कार छोड़कर भागने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंभावली (हापुड़)। वैठ फ्लाईओवर पर 7 अक्तूबर को क्षतिग्रस्त कार छोड़कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी गोकशी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि 7 अक्तूबर को सिंभावली थाना क्षेत्र के वैठ फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त कार लावारिस हालत में मिली थी। कार की डिग्गी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था। जांच और पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम गांव बड्ढा नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्धों को पकड़ लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें गोकशी के उपकरण मिले। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ के लिए आरोपियों को थाने ले आई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीशान और शान निवासी थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद, बच्ची निवासी थाना उझानी, जनपद बदायूं और शहजाद निवासी सिविल लाइन, रामपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सात अक्तूबर को हाईवे पर हादसे के बाद छोड़ी गई कार उन्हीं की थी। वे उसमें मांस लेकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।