{"_id":"6acfcb31fb767a904d0d0b49","slug":"siddharthnagar-news-assault-following-protest-against-molestation-case-registered-against-seven-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166435-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, सात पर रिपोर्ट
Thu, 15 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप लगाया है। यह घटना मंगलवार को हुई। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने मोहाना थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि वह पति के साथ लेहड़ा दुर्गा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। सिकरी बाजार पहुंचते ही बाइक सवार राजू ने आगे निकलकर अश्लील इशारा किया।
उसने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। महिला ने पति को यह बात बताई। राजू गालियां देते हुए तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
पेट्रोल पंप पर मारपीट : पति के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर राजू, अंगद, वीरेंद्र, धीरज, नीरज और दो अज्ञात ने मारपीट की।
उन्होंने महिला व उसके पति को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। उसी दौरान महेंद्र, सूर्यमती व सहेंद्र भी वहां आ गए, जिन्हें विपक्षियों ने पीटा। सभी को चोटें आईं और मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें किसी तरह से बचाया। थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।