{"_id":"589790f34f1c1b8f73e80991","slug":"gangwar-in-sunaria-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया जेल में गैंगवार का खतरा, जेल प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनारिया जेल में गैंगवार का खतरा, जेल प्रशासन अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 06 Feb 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते विकास और बिट्टू सहित अन्य ने सुंदर को भेजा था गोली मारने के लिए जेल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार हो सकता है। जेल प्रशासन ने गैंगवार की आशंका जाहिर की है। गोहाना मंडी के पूर्व प्रधान रामनिवास उर्फ कालू को गोली मारने वाला आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर सुनारिया जेल लाया गया है। उसी जेल में विरोधी गुट का अनिल उर्फ लीला पहले ही बंद है। साथ ही अनिल घायल रामनिवास का भांजा है। ऐसे में जेल प्रशासन ने जेल में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही गैंगवार की आशंका के चलते जेल प्रशासन ने अदालत से सुंदर को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की गुहार लगाई है।
जांच अधिकारी एएसआई पंकज ने बताया कि दो दिन के रिमांड के बाद आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां पर आरोपी के वकील ने दलील रखी कि सरेंद्र उर्फ सुंदर को जिला जेल में खतरा है। उसके विरोधी गुट का एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। इस कारण सुरेंद्र को किसी अन्य जेल में भेजा जाए। इसी तरह जेल प्रशासन की तरफ से भी एक कर्मचारी ने मजिस्ट्रेेट के सामने सुरेंद्र को अन्य जेल में भेजने की गुहार लगाई। ताकि दोनों गुटों के बीच पनपी रंजिश के चलते जेल का माहौल खराब न हो। इस पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने कहा कि संबंधित अदालत ही इस मामले में फैसला देगी। अब मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।
आरोपी के कहने पर पुलिस पहुंची गुरुग्राम और दिल्ली, मिला कुछ नहीं
जांच अधिकारी पंकज ने बताया कि सुंदर ने बताया था कि गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और दिल्ली में उसके दोस्तों के ठिकाने हैं। इस पर पुलिस ने तीनों जगह छापेमारी की। लेकिन यहां पर कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगे। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपियों के घर पर छापा मारा, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
ये था मामला
हत्या के मामले में सोनीपत के गांव बधाना निवासी अनिल उर्फ लीला फरवरी 2016 से सुनारिया जेल में बंद है। वीरवार सुबह उसका मामा बसाना निवासी गोहाना मंडी के पूर्व प्रधान रामनिवास उर्फ कालू उससे मिलने आया था। रामनिवास मुलाकात कक्ष के बाहर लाइन में लग गया। इसी बीच सुरेंद्र उर्फ सुंदर ने पीछे से रामनिवास पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। रामनिवास को दो गोलियां लगीं। रामनिवास को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान हिसार के गांव शीशवाल निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर के रूप में हुई थी। इस मामले मेें पुलिस ने सिसवाल के सुंदर, बंधाना के विकास, बिट्टू, हवासिंह, प्रदीप, उमेद, जसमेर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।