{"_id":"626652db89d9df20d939db03","slug":"firing-in-rohtak-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में फायरिंग: उधार वापस मांगा तो प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चलाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में फायरिंग: उधार वापस मांगा तो प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चलाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
Mon, 25 Apr 2022 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:21 PM IST
सार
सैनीवास निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग व फाइनेंस का काम करता है। उससे छह माह पहले रैनकपुरा निवासी सूरज ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
रोहतक में सीसीटीवी में कैद हुआ गोली चलाता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सैनीवास मोहल्ले में उधार दिए तीन लाख मांगने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डोगा बंदूक से प्रॉपर्टी डीलर दोस्त के कार्यालय और आवास पर गोलियां चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में सिटी थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सैनीवास निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग व फाइनेंस का काम करता है। उससे छह माह पहले रैनकपुरा निवासी सूरज ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उसने चार माह में पैसे वापस करने के लिए कहा था, लेकिन पैसे नहीं दिए। दो-तीन बार उसने सूरज को पैसे देने को कहा था।
विज्ञापन
रविवार शाम वह अपने ऑफिस में बैठा था। तभी सूरज अपने साथी राहुल, सोमबीर और एक अन्य के साथ काले रंग की कार में आया। जब वह गेट खोलने लगा तो सूरज हाथ में डोगा बंदूक लिए हुए था। इस कारण उसने गेट नहीं खोला। आरोपी ने घर के अंदर तीन-चार फायर किए। सूरज गालियां देते हुए अपने साथियों के साथ चला गया। आरोपी कह रहे थे कि अब तो तू बच गया, आगे जान से मार देंगे। दम है तो पैसे लेकर दिखा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन