फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Female wrestler missed practice in Rohtak, Victim father said - daughter told incident

Rohtak: महिला पहलवान का छूटा अभ्यास, पिता बोला- बेटी ने घटना बताई तो गुजरात से बड़ा भूकंप मेरे अंदर आ गया

Sat, 03 Jun 2023 10:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

रोहतक की पीड़ित महिला पहलवान के पिता ने कहा कि ताऊ के आरोपों के बाद घर वापस आने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। वहीं, पिता ने बताया कि उसकी बेटी की साथ घटना पिछले साल कैंप में हुई थी। साथ ही कहा कि लखनऊ के मुकाबले में उसकी बेटी को जान-बूझकर हराया गया।

विज्ञापन
Female wrestler missed practice in Rohtak, Victim father said - daughter told incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद बृजभूषण सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवान ने अभ्यास करना छोड़ दिया है। उसके पिता का कहना है कि ताऊ के आरोपों से बेटी आहत है। परिवार रोहतक आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रिश्तेदारी में रहकर गुजारा करना पड़ रहा है। नाबालिग की बुआ तक की तबीयत खराब हो गई है। एक निजी चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान हुई बातचीत वायरल ह़ुई है, जिसमें बृजभूषण पर आरोप लगाने वाली महिला पहलवान के पिता ने खुलकर सवालों का जवाब दिया है।

विज्ञापन


बेटी ने घटना बताई तो गुजरात से बड़ा भूकंप मेरे अंदर आ गया
महिला पहलवान के पिता ने बताया कि जनवरी में जब दिल्ली में महिला पहलवानों ने धरना शुरू किया। टीवी पर उसकी खबर आ रही थी। अचानक यह देखकर उसकी बेटी मायूस हो गई। किसी तरह उसने पूछा तो बेटी रोने लगी। उसने बताया कि उसके साथ कैंप में गलत हुआ है। इसके अलावा लखनऊ में ट्रायल के दौरान जानबूझ कर उसे हरा दिया गया। उसे बृजभूषण पर बहुत गुस्सा आया। बोला, गुजरात से बड़ा भूकंप उसके अंदर आ गया।
विज्ञापन


पंजाब में निमोनिया होने से हुई बड़ी बेटी की मौत
बेटी के बालिग या नाबालिग के सवाल पर महिला पहलवान के पिता ने कहा कि 2004 में वह कुश्ती के चलते पंजाब गया था। बस में सवार होकर पत्नी साथ गई थी। वहां पर छह माह की बेटी की निमोनिया से मौत हो गई। बाद में दूसरी बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ। बड़ी बेटी से लगाव था, इसलिए छोटी बेटी का नाम भी उसी के नाम पर रखा। वह दिल्ली पुलिस को पूरे कागजात सौंप चुका हूं साथ ही सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद भी बहाया पसीना
पिता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों की हिदायत के बावजूद बेटी ने जमकर मेहनत की और उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed