{"_id":"66a79837e57bec06270e5b92","slug":"extortion-of-20-lakh-rupees-demanded-from-school-owner-in-rohtak-of-haryana-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: इस बार गोली शीशे में लगी है, पैसों का इंतजाम न होने पर सीने में लग सकती है... 20 लाख की मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: इस बार गोली शीशे में लगी है, पैसों का इंतजाम न होने पर सीने में लग सकती है... 20 लाख की मांगी रंगदारी
Mon, 29 Jul 2024 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:55 PM IST
सार
रोहतक में स्कूल के गेट पर गोली मारकर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के भैयापुर गांव में घटना हुई है। अमन नाम के बदमाश ने फिरौती के लिए लेटर फेंका है।
विज्ञापन
गोली लगने से टूटा गेट का कांच।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के भैयापुर लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के शीशे के गेट में गोलियां मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अफसर हरकत में आए और मौका मुआयना करने पहुंच गए।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने चिट्ठी लिखी है और उसमें अपना नाम अमन लिखा है। बदमाश ने पत्र में लिखा है कि अब की बार गोली शीशे में लगी है। अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया गया तो गोली अगली बार तुम्हारे सीने में लग सकती है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के मालिक सुरेश देशवाल के नाम यह रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अमन नाम के बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू करती है
विज्ञापन