{"_id":"698d34f1d6d19154880bec28","slug":"encounter-in-sampla-mohan-of-baghpat-shooter-of-bhau-gang-arrested-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला में एनकाउंटर: भाऊ गैंग का शूटर बागपत का मोहन गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सांपला में एनकाउंटर: भाऊ गैंग का शूटर बागपत का मोहन गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
Thu, 12 Feb 2026 07:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:33 AM IST
सार
सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपल के नजदीक मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस ने घेर डालकर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए।
विज्ञापन
सांपला में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के मेरठ रोड पर सांपला के पास वीरवार अल सुबह पुलिस व यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए प्रथम की टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को छह राउंड फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया।
शूटर बागपत जिले के गांव गाद्दी निवासी मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी है। जबकि सीआईए प्रथम के एएसआई विनोद बुलेट प्रूफ जेकेट होने से बाल-बाल बच गए। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपल के नजदीक मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस ने घेर डालकर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। एक गोली सीआईए टीम के एएसआई विनोद की बुलेट प्रूफ जॉकेट पर लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। शूटर के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं और वह गिर गया। काबू कर तलाशी ली तो हथियार मिले। उसे घायल हालत में पीजीआई लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।