{"_id":"62fa571ca6946d11a75cbdec","slug":"e-rickshaw-driver-of-pada-mohalla-was-beaten-up-by-blocking-the-way-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पाड़ा मोहल्ला के ई-रिक्शा चालक को रास्ता रोककर पीटा, दांतों से कान काट खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पाड़ा मोहल्ला के ई-रिक्शा चालक को रास्ता रोककर पीटा, दांतों से कान काट खाया
Mon, 15 Aug 2022 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:54 PM IST
सार
आरोप है कि चार बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर फरार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
symbolic pic
- फोटो : Girl's relatives beaten up
विस्तार
रोहतक शहर के पाड़ा मोहल्ला के ई-रिक्शा चालक का चार बाइक सवार युवकों ने पहले तो रास्ता रोका और इसके बाद दातों से कान काट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पंकज ने दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की रात को वह ई-रिक्शा लेकर सुखपुरा चौक से अपने घर जा रहा था। जब गोहाना रोड पर कृपाल आश्रम के पास पहुंचा तो बाइक सवार चार युवकों ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। एक युवक हाथ में डंडा लिए हुए थे।
विज्ञापन
चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक ने उसका दांतों से कान काट खाया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन