फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Domestic violence: brother in law attacked sister in law in family discord, injured by lathi

घरेलू हिंसा: पारिवारिक कलह में देवर ने भाभी पर किया हमला, लाठी मारकर किया घायल, कलानौर थाने में केस दर्ज

Mon, 15 May 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 12:43 PM IST
सार

रोहतक के बसाना गांव निवासी सपना ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थी। तभी उसका देवर कर्मपाल उर्फ भोलू आया। आते ही लाठी उठाकर पैरों पर मारी, इससे वह नीचे गिर गई। आरोपी कर्मपाल उर्फ भोलू जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Domestic violence: brother in law attacked sister in law in family discord, injured by lathi
पुलिस थाना कलानौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पारिवारिक कलह के चलते कलानौर खंड के गांव बसाना में देवर ने भाभी पर हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
बसाना गांव निवासी सपना ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थी। तभी उसका देवर कर्मपाल उर्फ भोलू आया। आते ही लाठी उठाकर पैरों पर मारी, इससे वह नीचे गिर गई। आरोपी कर्मपाल उर्फ भोलू जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसका पति रमेश मौके पर आया और घायल पत्नी को पीजीआई में दाखिल कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed