{"_id":"575882b44f1c1bc1459c565a","slug":"despite-the-current-shutdown-ran-contract-employee-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शट डाउन के बावजूद दौड़ा करंट, ठेका कर्मचारी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शट डाउन के बावजूद दौड़ा करंट, ठेका कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 09 Jun 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की लापरवाही से एक ठेका कर्मचारी की जान चली गई। बताते हैं कि शट डाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति जारी रही और हाईटेंशन लाइन पर चढ़ते ही कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी घटना स्थल पर देरी से पहुंचे। इस कारण कर्मचारी का शव काफी देर तक खंभे से लटका रहा। जब निगम के अधिकारी पहुंचे उसके इसके बाद पुलिस को बुलाकर आगे की कार्रवाई की गई। अब बिजली निगम के अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
जींद जिले के सिंधवी खेड़ा गांव का रहने वाला रोहित (22) कई महीने से ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी में काम करता था। इस कंपनी के पास बिजली निगम का ठेका है। शहर में कई दिनों से खराब लाइन और ट्रांसफार्मर ठीक करने का काम चल रहा है। ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी के कर्मचारी यह काम कर रहे हैं। झज्जर रोड पर बुधवार शाम ट्रांसफार्मर बदला जाना था। इसलिए मौके पर बिजली निगम के सुपरवाइजर के साथ ही कर्मचारी प्रवीण और ठेका कर्मी रोहित पहुंच गए। इन्होंने दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक के लिए शट डाउन लिया था। बताया गया कि जब रोहित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा तो उस समय बिजली आपूर्ति जारी थी, जिससे वह तारों से चिपक गया और उसकी मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक खंभे पर लटका रहा। किसी ने उसे नीचे उतारने की हिम्मत नहीं दिखाई। हादसा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
जानकारी मिलने के बाद शिवाजी कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली की सप्लाई को बंद कराया। उसके बाद शव को उतारा गया। पुलिस ने रोहित परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिजली निगम के सब डिवीजन दो के एसडीओ रामेंद्र मलिक का कहना है कि उनको ठेका कर्मचारी की करंट से मौत होने की सूचना मिली है। विभाग की ओर से इसकी जांच कराई जाएगी।