फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Death case of woman falling from the roof: Aarti died due to deep head injury

महिला की छत से गिरकर मौत का मामला: सिर में गहरी चोट से आरती की जान गई, पति और भाई का दोस्त हिरासत में

Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा है। यूपी में अंतिम संस्कार होगा। प्रेम विवाह करने वाले दूसरे पति सहित दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। आरोपी पुलिस को कह रहे हैं कि आरती छत से खुद कूदी है, थाना प्रभारी बोले गहराई से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Death case of woman falling from the roof: Aarti died due to deep head injury
आरती अपनी माँ के साथ। - फोटो : परिजन

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में गाजियाबाद की युवती आरती की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई है। पति और मृतका के भाई के दोस्त ने धक्का देकर हत्या की है या वह खुद मकान की दूसरी मंजिल से गिरी है, यह तस्वीर वारदात के दूसरे दिन भी साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन आरोपी आरती की मौत को हादसा बता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


यह था मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भौपूरा साहिबाबाद की तुलसी निकेतन कॉलोनी निवासी मीना शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी 22 वर्षीय आरती ने पहले भौपूरा के युवक शदाब के साथ प्रेम विवाह किया था, दोनों का तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन


शदाब से मनमुटाव के चलते आरती ने भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी अजय उर्फ मोनू से एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। दोनों चाणक्यपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। रविवार की रात 12 बजे आरती की मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरती पर उसका पति मोनू और आरती के भाई का दोस्त गाजियाबाद निवासी अमन उर्फ राज अनैतिक काम के लिए दबाव डाल रहे थे। मना करने पर धक्का देकर हत्या कर दी। जबकि दोनों आरोपी पुलिस को कह रहे हैं कि आरती खुद छत से गिरी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर रही है।

घटना के समय तीन साल का बेटा भी था छत पर
आरती के परिजनों ने बताया कि उसने पहले गाजियाबाद के युवक शादाब से प्रेम विवाह किया था। दोनों का तीन साल का बेटा है, जो आरती के साथ ही रहता था। शादाब से मनमुटाव होने पर उसने मोनू से शादी कर ली। रविवार की रात आरती की मौत के समय बेटा वहीं था। मृतका के परिजनों का कहना है कि बेटा भी बता सकता है कि उसकी मां के साथ क्या हुआ। घटना के बाद बच्चे को उसकी नानी अपने साथ ले गई।


युवती की मां के बयान पर उसके पति मोनू और एक अन्य युवक अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन अभी हत्या के तथ्य सामने नहीं आए हैं। आरोपी कह रहे हैं कि आरती ने खुद छलांग लगाई है। जांच के बाद ही साफ होगा कि घटना हादसा है या हत्या। - विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed