{"_id":"64465e57332091e5cb000114","slug":"dead-body-of-crpf-assistant-commandant-found-on-roadside-in-rohtak-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट का सड़क किनारे मिला शव, बाइक पर भिवानी से जा रहा था दिल्ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट का सड़क किनारे मिला शव, बाइक पर भिवानी से जा रहा था दिल्ली
Mon, 24 Apr 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
रोहतक थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास के नजदीक महादेव ढाबे के पास दिल्ली रोड पर एक शव गड्ढों में पड़ा हुआ है। साथ में बाइक भी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमाडेंट कृष्ण कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सोमवार दोपहर उनका शव खरावड़ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे गड्ढों में मिला। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास पर गड्ढे में मिला लहूलुहान हालत में शव
थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास के नजदीक महादेव ढाबे के पास दिल्ली रोड पर एक शव गड्ढों में पड़ा हुआ है। साथ में बाइक भी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। मृतक शिनाख्त कृष्ण निवासी गांव कोट भिवानी के तौर पर हुई।
विज्ञापन
भिवानी जिले के गांव कोट के रहने वाले हैं कृष्ण कुमार
कृष्ण सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट थे। साथ ही 10 दिन की छुट्टी काटकर बाइक पर घर से दिल्ली जा रहे थे। मामले की सूचना एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को दी। वे मौके पर पहुंची और गहराई से जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन ने साइड मारी है या खुद का संतुलन बिगड़ने से बाइक गड्ढों में गिरी है। परिजनों को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन