फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, thief, theft, police, rohtak, haryana

चाबी बनाने के लिए बुलाया, अलमारी खोलकर आभूषण और कैश उड़ाया

Tue, 22 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime, thief, theft, police, rohtak, haryana
चोर - फोटो : अमर उजाला
चाबी बनाने के बहाने दो युवकों ने जगदीश कॉलोनी में भट्टा संचालक के घर से कैश और आभूषण चोरी कर लिया। घर में मौजूद वृद्धा ने आरोपियों को अलमारी की चाबी बनाने के लिए बुलाया था। सिविल थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जगदीश कॉलोनी निवासी कौशल्या देवी के बेटे अजय बंसल ने बताया कि वह भट्टा चलाते हैं। उनकी माता कौशल्या देवी भाई अशोक के साथ जगदीश कॉलोनी में रहती है। 19 नवंबर को उनकी माता घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे चाबी बनाने वाले दो युवक घर के सामने से गुजर रहे थे। अलमारी की चाबी खराब होने के कारण कौशल्या देवी ने दोनों को नई चाबी बनाने के लिए बुला लिया। इसके बाद दोनों घर के अंदर लगी अलमारी में चाबी लगाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने बाहर आकर कहा कि उनके पास अलमारी में लगने वाली चाबी नहीं है। फिर दोनों चले गये। तभी कौशल्या देवी कमरे में पहुंची। यहां अलमारी में रखी गुल्लक टूटी हुई थी। उसमें से करीब 800 रुपये चोरी थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने अलमारी में रखी एक सोने क ी चेन, दो अंगूठी सहित अन्य आभूषण भी चोरी कर रखे थे। 12 दिसंबर को अजय बंसल के भांजे की शादी है। उसकी शादी का सामान भी अलमारी में रखा था। चोरों ने भांजे के सामान को भी चोरी कर लिया। फिर कौशल्या ने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। शाम को जब बेटा घर आया तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कौशल्या देवी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed