फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   court, crime, police, criminal, rohtak, haryana

एएसआई को धक्का मारकर पेशी पर आया बंदी भागा, सिर में चोट लगने पर भी पुलिस अधिकारी ने दबोचा

Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
court, crime, police, criminal, rohtak, haryana
court - फोटो : demo pic
बच्चे का अपहरण कर कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोपी ने एक बार फिर से पुलिस को गच्चा देने का प्रयास किया। जिला कोर्ट में मंगलवार को पेशी पर लाए गए बंदी ने एएसआई को धक्का मारकर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन सिर और हाथ में चोट लगने के बावजूद एएसआई ने आरोपी के मंसूबों को नाकाम कर दिया और उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। घायल एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि यही आरोपी बच्चे की हत्या के बाद खुद को बचाने और पुुलिस को गच्चा देने के लिए पीजीआई में भर्ती हो गया था। पुलिस ने उसे पीजीआई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


हिसार रोड निवासी देशूखान बच्चे के साथ कुकर्म, अपहरण और हत्या के मामले में दो माह से सुनारिया जेल मेें बंद है। मंगलवार को आरोपी की सीजेएम लोकेश गुप्ता की कोर्ट में पेशी थी। एएसआई मुकेश कुमार और एएसआई रमेश कुमार उसे लेकर कोर्ट पहुंचे। पेशी के बाद उसे कोर्ट के बाहर लाया जा रहा था। एएसआई मुकेश कुमार एक सिपाही के साथ आरोपी को बंदी वाहन की तरफ ले जा रहे थे। जैसे ही आरोपी कोर्ट के बाहर पहुंचा तो उसने सिपाही और एएसआई को तेजी से धक्का दिया। इससे मुकेश सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर और हाथ में चोट आई। लेकिन मुकेश ने भाग रहे बंदी का पीछा नहीं छोड़ा और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। मुकेश कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के बारे में पूछताछ की और देशूखान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीएसपी डॉ रविंद्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अपहरण, कुकर्म के बाद की थी बच्चे की हत्या

आरोपी देशूखान के खिलाफ शहर थाने में हत्या का केस दर्ज है। आरोप है कि उसने दो महीने पहले हिसार रोड पर एक बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किया था। आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बच्चे की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया था। वारदात के बाद चुपके से पीजीआई में भर्ती हो गया। डीएसपी डॉ रविंद्र का कहना है कि बंदी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से फरार होने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed