फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   costable rape case: brother in low taken money

कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामलाः देवर व जेठ ब्लैकमेल कर ऐंठ रहे थे रुपये

Sun, 04 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 04 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी देवर व पुलिसकर्मी जेठ 10 महीनों से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहे थे। बदनामी की वजह से महिला मुंह नहीं खोल रही थी। पूरी तरह से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो आरोपियों ने पीड़िता की कोई वीडियो क्लिप बना रखी है। जिसे सार्वजनिक करने का डर दिखाकर आरोपी काफी समय से कांस्टेबल का यौन उत्पीड़न कर रहे थे। हालांकि पुलिस अपने की महकमे की कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोपियों को केस दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि एसपी खुद मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहतक पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने शुक्रवार को महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करीब 5 साल पहले उसकी शादी हांसी ब्लॉक के एक गांव के प्रॉपर्टी डीलर से हुई। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद तक गांव में ही रही। रोहतक में पोस्टिंग होने के बाद यहां आ गई। एक दिन देवर और जेठ घर आए। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। जब महिला ने पुलिस या परिजनों को बताने का प्रयास किया तो पुलिस में कार्यरत उसके जेठ ने नौकरी छुड़वाने और जान से मारने की धमकी देकर महिला को डराया। आरोपी देवर ने कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। दो दिन पहले भी कांस्टेबल के साथ ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed