{"_id":"54a6c75bab78221f69db9f6ce514b873","slug":"child-missed-from-garnawathi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरनावठी में 5 साल का बच्चा उठाया, पूरा गांव सड़क पर आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरनावठी में 5 साल का बच्चा उठाया, पूरा गांव सड़क पर आया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर रोड पर गरनावठी गांव में 5 साल का बच्चा लापता होने पर हंगामा हो
विज्ञापन
गया। बच्चे के अपहरण का आरोप लगा रहे ग्रामीण बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे
सुनारिया रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। परिजन और ग्रामीणों ने आरोप लगाया
कि मंगलवार दोपहर को लापता हुए बच्चे को पुलिस 22 घंटे बाद भी नहीं तलाश
सकी और उल्टा पुलिस पीड़ित का घर ही खंगालने पहुंच गई।
जाम लगाते ही डीएसपी सुखबीर सिंह फौगाट टीम सहित मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख डीएसपी ने ग्रामीणों से बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक का समय मांगा है। ग्रामीणों ने पुलिस को अल्टीमेटम देकर जाम खोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस तय समय में बच्चा नहीं तलाश सकी तो आंदोलन होगा।
दरअसल गांव गरनावठी निवासी गुलाब कुमार जूते बनाने का काम करते हैं। उनके चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा गौरव (5) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर बाद गौरव घर नहीं लौटा तो पूरे गांव में उसकी तलाश की गई।
बच्चे के अपहरण की आशंका से घबराए परिजनों ने काहनौर पुलिस चौकी में शिकायत दी। परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस गौरव को उसी के घर में तलाशने पहुंच गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद पुलिस तो लौट गई, लेकिन गुस्साए ग्रामीण बुधवार सुबह सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने सुनारिया रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 घंटे तक जाम, पुलिस से नोकझोंक
ग्रामीण दो घंटे तक सुनारिया रोड पर ही डटे रहे। कई बार पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। जाम लगने से काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। डीएसपी ने 10 मिनट तक ग्रामीणों से बैठक की और बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक का समय मांगा।
जिस पर जताया शक, वह मिला नशे में धुत
पीड़ित पक्ष की ओर से गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का शक जताया गया। जब पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची तो वह नशे में धुत मिला। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उस व्यक्ति ने दूसरे गांव से एक बच्चे का अपहरण कर रखा है। पुलिस दूसरे बच्चे के बारे में भी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
लापता बच्चे की तलाश में तीन टीम लगाई गई हैं। जोहड़ और खेतों में भी बच्चे को तलाश किया जाएगा। जल्द ही बच्चे को तलाश लिया जाएगा।
सुखबीर सिंह फौगाट, डीएसपी।