फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   child dead body, rohtak, kidnapping, rohtak, haryana

लापता बच्चे का शव घर से पांच सौ मीटर दूर जोहड़ में मिला

Mon, 30 Jan 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 30 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
child dead body, rohtak, kidnapping, rohtak, haryana
बालक नाथ कालोनी में घर के बाहर से शनिवार शाम गायब हो गया था तीन साल का हनी - फोटो : amar ujala
लापता तीन साल के बच्चे का शव रविवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर जोहड़ से मिला। जींद बाईपास स्थित बालक नाथ कालोनी में एक घर के सामने से शनिवार शाम करीब पांच बजे गायब हो गया था हनी उर्फ  चीकू। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जाहिर की है। दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि डूबने के कारण बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बालक नाथ कालोनी में रहने वाले सोनू विडलान दर्जी का काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा हनी उर्फ चीकू शाम को घर में खेल रहा था। इसी बीच हनी की मां दीपा दूध गर्म करने के लिए रसोई में चली गईं। तभी हनी घर के बाहर चला गया। थोड़ी देर में जब दीपा वापस आईं तो हनी गायब था। हनी को न पाकर दीपा ने पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह जींद रोड स्थित नया जोहड़ के किनारे लोगों ने बच्चे का शव देखा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कुछ देर बाद परिजनों को भी सूचना मिल गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बच्चे की शिनाख्त की तो उसकी पहचान हनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बड़ा सवाल: 5 मिनट में 500 मीटर दूर कैसे पहुंचा हनी

हनी का शव मिलने के बाद परिजनों ने सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं। परिजनों का कहना है कि तीन साल का हनी सही तरीके से चल भी नहीं पाता था। जब वह घर के सामने से लापता हुआ तो पांच मिनट बाद ही परिजनों और कालोनी वासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मगर वह किसी को नहीं मिला। इतना ही नहीं किसी कालोनी वाले ने भी हनी को आते-जाते नहीं देखा। परिजनों का सवाल है कि हनी पांच मिनट में करीब 500 मीटर दूर जोहड़ में कैसे पहुुंच गया? परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में करवाते रहे घोषणा

हनी की तलाश में परिजन पहले तो रात भर इधर-उधर तलाश करते रहे। जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में जाकर कई बार हनी के नाम की घोषणा करवाई। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन रात से लेकर सुबह तक एक बार भी बच्चे को तलाश करने का प्रयास नहीं किया। इतना ही नहीं पुलिस हनी के घर तक भी नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस तत्परता दिखाती तो हनी की जान नहीं जाती।


बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। डूबने से बच्चे की मौत हुई है। इसके अलावा अभी तक मौत का कोई कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
- एएसआई प्रकाश, गोकर्ण चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed