फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheating of 7 lakhs in the name of getting job in police from sports quota

Rohtak: खेल कोटे से पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की लिपिक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों में पीड़ित का मौसेरा भाई, भाभी व भाई का दोस्त शामिल हैं।

विज्ञापन
Cheating of 7 lakhs in the name of getting job in police from sports quota
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में शिक्षा विभाग की लिपिक के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में खेल कोटे से नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों में लिपिक का मौसेरा भाई, भाभी व भाई का दोस्त शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कॉलोनी निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग में लिपिक है।

विज्ञापन


उसकी ड्यूटी जींद के जुलाना में है। उसके बेटे अभिषेक ने बीटेक की पढ़ाई की है, लेकिन रोजगार नहीं मिला। गुरुग्राम के झाड़सा में उसकी मौसी का बेटा राजेश परिवार सहित रहता है। राजेश का फोन आया कि एक युवक नौकरी लगवाता है, कहो तो अभिषेक के बारे में बात करें। इसके बाद राजेश ने कहा कि छारा गांव निवासी नवीन उसका रिश्तेदार है, जिसकी ऊपर तक पहुंच है।
विज्ञापन


इसके बाद राजेश ने नवीन से बात करवाई। नवीन ने कहा कि बहन जैसी हैं। चिंता मत करना। इसके आरोपी उसके घर आए और तीन दिन के अंदर सात लाख रुपये रुपये देने को कहा। उसने विश्वास करके पैसे दे दिए। नवीन ने विश्वास दिलाने के लिए एक चेक भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले 10 दिन के अंदर वॉलीबाल कोटे से काम हो जाएगा। जब काम नहीं हुआ तो उसने संपर्क किया। साथ की बैंक में चेक लगाया, चेक बाउंस हो गया। आरोपियों ने अब तक न तो पैसे दिए और न ही नौकरी लगवाई। सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed