फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   case, illigual liquid, officers, police case, rohtak, haryana

अवैध शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारी थे नशे में धुत, केस दर्ज

Fri, 30 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 30 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
case, illigual liquid, officers, police case, rohtak, haryana
ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया था नशे में धुत होने का आरोप - फोटो : Demo Pic
नयाबांस गांव में बुधवार शाम को अवैध शराब की जांच करने पहुंचे आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी नशे में धुत थे। सांपला पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में अधिकारी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों में महम निवासी अधिकारी सुमेर सिंह और उनके साथ गया स्टाफ सदस्य जींद के सुभाष नगर निवासी विकास शामिल हैं।
विज्ञापन


सांपला पुलिस के नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को गांव नयाबांस में अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के जांच अधिकारी सुमेर और विकास मौके पर गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अधिकारी शराब पीए हुए हैं। उनके खिलाफ नयाबांस के सरपंच जसबीर ने सांपला थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर दोनों का मेडिकल करवाया गया तो सामने आया कि दोनों शराब का सेवन किए हुए थे। सांपला पुलिस ने दोनों के खिलाफ  शराब पीकर सरेआम जनता के बीच जाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि ठेका संचालक पर नियमों के खिलाफ  जाकर अंग्रेजी शराब बेचने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed