फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   car hits, and crashed lighter pistal put

कार से टक्कर मारी, घिरते देखा तो गैस लाइटर पिस्तौल तान भागे

Thu, 06 Apr 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला राोहतक
ब्यूरो अमर उजाला राोहतक Updated Thu, 06 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
आर्य नगर में मंगलवार रात को एक अजीब वाकया सामने आया। कार सवार एक युवक ने पैदल चल रहे दुकानदार को कार से टक्कर मार दी। इससे दुकानदार बाल-बाल बच गया। जब दुकानदार ने विरोध किया तो कार में सवार युवक के पिता ने उस पर गैस लाइटर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद करके पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। इस पर सुखबीर ने कार चालक शुभम को रोकने का प्रयास किया। कार में चालक के साथ उसके पिता सवार थे। आरोप है कि जब सुखबीर ने विरोध किया तो चालक के पिता ने मौके से फरार होने के फिराक में गैस लाइटर पिस्तौल पीड़ित पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी। आरोपी की हरकत देखने के बाद सुखबीर डर गया और उन्होंने अपने बेटे को आवाज लगाई। मौके का फायदा उठाकर दोनों बाप-बेटे कार लेकर फरार हो गये। सुखबीर के बेटे अजय ने पुलिस को सूचना देकर बाइक से पीछा करके कैनाल रेस्ट हाउस के बाहर कार को रोका। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक पिस्तौल गैस लाइटर बरामद हुआ। इस लाइटर का ढांचा बिल्कुल पिस्तौल की तरह था। इस कारण आरोपियों की हरकत से सुखबीर डर गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सुरक्षा के लिहाज से पिस्तौल गैस लाइटर अपनी कार में रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed