{"_id":"69fabf8f52c8b25f920fa55a","slug":"brutality-in-rohtak-youth-brutally-murdered-throat-slit-abdomen-slashed-open-and-intestines-ripped-out-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दरिंदगी: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पेट चीरकर आंतें निकाली बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में दरिंदगी: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पेट चीरकर आंतें निकाली बाहर
Wed, 06 May 2026 09:41 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 06 May 2026 09:41 AM IST
सार
रोहतक में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुनारिया जेल रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मीट मार्केट के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुनारिया जेल रोड पर मीट मार्केट के नजदीक किसी ने 25 वर्षीय युवक बर्बरता से हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हमला। युवक का न केवल गला काटा हुआ है, बल्कि पेट को चीरकर आंतड़ियां तक बाहर निकाली हुई हैं। शिवाजी कॉलोनी वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि मीट मार्केट के पास सुनारिया जेल की तरफ जाने वाले बाईपास पर खुले मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। गर्दन को तेजधार हथियार से काटा गया है। इसके अलावा इसके पेट में भी किसी तेजधार को मारकर सारी आंतड़ियों को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
शव के नजदीक शराब की बोतल और नमकीन व अन्य सामान पड़ा मिला है। एएसपी आयुष यादव, शिवाजी थाना प्रभारी राकेश सैनी, अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश अहलावत एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। गहराई से वारदात की जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी मोहित के तौर पर हुई मृतक की पहचान
शव मिलने के दो घंटे बाद मृतक की पहचान रामनगर निवासी मोहित के तौर पर हुई। उसके भाई गौरव ने बताया कि मोहित आर्य नगर में ढाबे पर नौकरी करता था। मंगलवार रात को उसने मोहित को किला रोड के पास गीता मार्केट में घूमते देखा था। रात को वह कैसे अनाज मंडी के पीछे सुनसान क्षेत्र में पहुंचा और किसने उसकी हत्या की। इसका पुलिस पता लग रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।