{"_id":"58e165194f1c1b4a3e5b4bb5","slug":"brick-arms-frights-to-dead-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट और धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट और धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Apr 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
वो पुलिस वालों और राहगीरों को गाली देता रहा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी पर ईंट और धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात के आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की बेटी ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। इस संबंध में शहर थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
शिव कॉलोनी निवासी शर्मिला ने बताया कि उसकी 46 वर्षीय मां सरोज दूध बेचकर परिवार का गुजारा करती है। शर्मिला की शादी हिसार के मैंहदा गांव में हुई है। उसने बताया कि उसके पिता सतपाल और मां सरोज के बीच पिछले काफी समय से कहासुनी होती रहती थी। कई बार दोनों के बीच परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समझौता करवाया लेकिन हालात नहीं सुधरे। आरोप है कि रविवार शाम को महिला का पति सतपाल घर आया। यहां आने के बाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सरोज पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गहरी चोट लगने के कारण सरोज ने दम तोड़ दिया। बाद में शर्मिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शर्मिला की शिकायत पर सतपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पेंच
बताया जा रहा है कि करीब दो महीने से सतपाल अपने घर नहीं आया था। वहीं, शर्मिला को भी किसी अन्य व्यक्ति ने मामले की सूचना दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां न तो कोई धारदार हथियार मिला और न ही ईंट। हालांकि सरोज के सिर में खून निकला हुआ था। इतना ही नहीं, अभी तक किसी ने सतपाल की मौजूदगी की बारे में भी पुलिस को बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
तेरी मां जहां से आई थी वहां पहुंचा दिया
मामले में आरोपी की बेटी ने बताया कि उसका पिता सतपाल रविवार दोपहर को हिसार के गढ़ी बस अड्डे पर आया था। यहां पर उसने शर्मिला को बुलाया था। सतपाल के साथ उसकी चार साल की बेटी तमन्ना भी थी। आरोपी ने शर्मिला से कहा कि तेरी मां जहां से आई थी, उसे वहां पहुंचा दिया है। जब शर्मिला घर पहुंची तो घर का ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर गई तो उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी सतपाल की भी तलाश की जा रही है। मामले में शहर थाना प्रभारी एसआई प्रवीन ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।