{"_id":"64b2bddf999b51662c035a93","slug":"blind-murder-mystery-solved-the-accomplice-had-killed-the-mechanic-for-robbery-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: लूट के लिए की थी साथी ने मिस्त्री की हत्या, सात माह बाद खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: लूट के लिए की थी साथी ने मिस्त्री की हत्या, सात माह बाद खुला राज
Sat, 15 Jul 2023 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:10 PM IST
सार
सात माह बाद यूपी के जिले हरदोई स्थित खिजीर नगर निवासी मनेंद्र उर्फ मुनिंद्र गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। नवंबर 2022 में दिल्ली रोड पर फौजी ढाबे के पास हत्या की गई थी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड पर फौजी ढाबे के पास सात माह पहले टायर पेंचर बनाने वाले मिस्त्री बिहार निवासी मोहम्मद सदाब की हत्या का राज खुल गया है। वारदात उसके साथ काम करने वाले यूपी के जिले हरदोई स्थित खिजीर नगर निवासी मनेंद्र उर्फ मुनिंद्र ने अंजाम दी थी। सीआईए द्वितीय ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सीआईए द्वितीय प्रभारी आजाद नैन ने बताया 15 नवंबर 2022 को सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास पर फौजी मलिक ढाबा के सामने खान टायर पेंचर के नाम से खोखा है, जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद सदाब निवासी मुजफ्फरगनर बिहार, हाल में ई ब्लॉक प्रताप गार्डन पश्चिमी दिल्ली के तौर पर हुई। मिस्त्री के भाई महताब आलम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
10 साल से रोहतक में रह रहा था मोहम्मद सदाब
पुलिस को जांच में पता चला कि मोहम्मद सदाब ने करीब 10 साल पहले दिल्ली रोड पर टायर पेंचर लगाने की दुकान खोली थी। यहीं रहकर बिहार में वह अपने परिवार के पास पैसे भेजता था। किसी ने सिर व माथे में चोट मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से उसके साथ काम करने वाला युवक यूपी के हरदोई निवासी मनिंद्र गायब था। उसे अब काबू किया जा सका है।
विज्ञापन
पैसे के लिए की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सदाब जहां टायर पेंचर लगाने का काम करता था, जबकि वह ढाबों पर नौकरी करता था। हालांकि दोनों साथ रहते थे। 14 नवंबर की रात को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। साथ ही सदाब के पास पैसे भी थे। कहासुनी का बदला लेने व पैसे लूटने के लिए उसने सदाब की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।