फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bag snatched from woman near Kutana Basti in Rohtak

रोहतक: कुताना बस्ती के नजदीक चलती बाइक से महिला का छीना बैग, पति के साथ लौट रही थी घर

Tue, 21 Jun 2022 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

आवल गांव निवासी आशा अपने पति के साथ रोहतक से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात की। शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। उधर, किला रोड के नजदीक होटल के सामने बैग छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bag snatched from woman near Kutana Basti in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की कुताना बस्ती के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने चलती बाइक पर पति के साथ जा रही महिला का झपट्टा मारकर बैग छीन लिए और मौके से फरार हो गए। बैग में डेढ़ हजार की नकदी व आवश्यक कागजात थे। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने किला रोड बाजार के नजदीक व डी पार्क के पास अर्जुन नगर की गली में बैग छीनने के आरोप में दो युवकों को काबू किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आवल गांव निवासी आशा ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार शाम को अपने पति मुकेश के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। जब कुताना रोड पर निजी फार्म हाउस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने बाइक की नंबर प्लेट हटा रखी थी।
विज्ञापन


नजदीक आते ही युवकों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, टिफिन बॉक्स व 1500 रुपये की नकदी थी। दोनों ने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नई अनाज मंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि रात का अंधेरा होने के कारण बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना अड्डे के सुनील ने छीना था युवती का पर्स 
दो दिन पहले किला रोड बाजार के नजदीक खरीदारी करने आई सैनीपुरा निवासी चंचल का पर्स छीनने के आरोप में पुलिस ने गोहाना अड्डा निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक सैनीपुरा निवासी चंचल ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि वह अपनी बहन के साथ किला रोड बाजार में सामान खरीदने आई हुई थी। जब वह एक होटल के पास गली के कोने पर पहुंची तो अचानक एक युवक आया और झपट्टा मारकर पर्स छीनकर ले गया। पर्स में 10 हजार की नकदी व अन्य सामान था। उसने युवक का पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने साथी की स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। किला रोड चौकी प्रभारी एएसआई राजेश ने कार्रवाई करते हुए गोहाना अड्डा निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।

झपटमारी के आरोप में फतेहाबाद का युवक गिरफ्तार 
पीजीआई थाना पुलिस ने 15 जून को डी पार्क के नजदीक अर्जुन नगर में हुई झपटमारी के आरोप में फतेहाबाद के खान मोहम्मद निवासी हरभजन को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


पुलिस के मुताबिक पीजीआई थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि फरीदाबाद निवासी शालू ने 15 जून को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के पास आई हुई थी। दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे बहन के साथ बाजार में खरीदारी करने जा रही थी। दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स में 7 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद के खान मोहम्मद निवासी हरभजन सिंह को काबू किया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed