{"_id":"9def577f50aea3cff3841c6fa58843ab","slug":"attack-on-tol-plaza-gaurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकडौली टोल प्लाजा पर कार से आए नकाबपोश बदमाश, गार्डों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकडौली टोल प्लाजा पर कार से आए नकाबपोश बदमाश, गार्डों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकडौली गांव के रोहतक-पानीपत टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने लोहे की राड और अन्य धारदार हथियारों सेे हमला कर सुपरवाइजर समेत तीन सिक्योरिटी गार्डों को घायल कर दिया। मैनेजर सिक्योरिटी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार देर रात रोहतक-पानीपत टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर सत्यवान और सिक्योरिटी गार्ड संदीप समेत कई अन्य गार्ड ड्यूटी पर थे। इसी बीच कार में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड संदीप पर राड से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर सुपरवाइजर सत्यवान और अन्य गार्ड बचाव में आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर को लहूलुहान कर हमलावर वहां से भाग निकले। वारदात का पता चलने पर सिक्योरिटी मैनेजर प्रेम सिंह देशवाल वहां पहुंचे और सत्यवान, संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मैनेजर सिक्योरिटी ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी जानकारी में बताया गया कि वारदात से कुछ देर पहले जीप में सवार आधा दर्जन युवकों के साथ टोल वसूली को लेकर गार्डों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जीप सवार बैरियर तोड़कर भाग निकले। वहीं पुलिस की मानें तो हमलावर वो ही हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।