फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack on colony of migrant workers, Kulkan-Sampala road, crime in rohtak, rohtak police

कुलताना-सांपला रोड पर प्रवासी मजदूरों की कालोनी पर हमला, मजदूर काे गोली मार दी

Fri, 02 Jun 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 02 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on colony of migrant workers, Kulkan-Sampala road, crime in rohtak, rohtak police
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
कुलताना रोड पर कार सवार तीन बदमाशों ने बुधवार देर रात प्रवासी मजदूरों की कालोनी पर धावा बोल दिया। अपने कमरे के बाहर बर्तन साफ कर रहे बिहार के गया निवासी 18 वर्षीय सिमरण को गोली मार दी। घायल युवक अंदर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने क्वार्टर नंबर एक में खिड़की से फायरिंग की। दहशत के चलते प्रवासी मजदूर कमरों के दरवाजे बंद करके दुबक गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिहार निवासी गंगाराम ने कुलताना रोड पर 12 छोटे-छोटे कमरे बना रखे हैं, जिनमें 35 परिवार रह रहे थे। चार दिन पहले ही बिहार के गया से रोजी-रोटी कमाने युवक सिमरण आया था। रात करीब पौने 12 बजे वह अपने कमरे के बाहर बर्तन साफ कर रहा था। तभी सफेद रंग की कार कालोनी के बाहर आकर रुकी।
विज्ञापन


 उसके अंदर से दो युवक नीचे उतरे और दूर से ही बिना कुछ कहे सिमरण को गोली मार दी। गोली लगते ही वह अंदर की तरफ भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूरी पर दरवाजे के पास गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने क्वार्टर नंबर एक के खिड़की से अंदर फायर कर दिया, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद बाहर तीन-चार राउंड फायरिंग करके हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, गंगाराम ने थाने में जाकर दी सूचना
कालोनी मालिक गंगाराम ने बताया कि सिमरण के साथ वाले कमरे में जयभगवान का कमरा है। जयभगवान ने गोली चलते ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। खुद गंगाराम ने थाने में जाकर सांपला पुलिस को जगाया। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

चार टीम कर रही आरोपियों की तलाश
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए चार टीम गठित की गई हैं। डीएसपी विजय कुमार, सीआईए वन, थाना प्रभारी प्रवीन मलिक व उप थाना प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पा रहा है। 

किसी और की करनी थी हत्या
पुलिस मानकर चल रही है कि हत्यारों की किसी और व्यक्ति की हत्या करनी थी। क्योंकि मृतक युवक तो सिर्फ चार दिन पहले ही अपने गांव से आया था। उसकी किसी से क्या रंजिश हो सकती है, लेकिन पुलिस को अभी तक यह नहीं पता लग पाया है कि हत्या किसी और क्यों करनी थी।


अधिक समय नहीं भाग सकते हत्यारे
आरोपी चाहे कितने भी चालाक बनने का प्रयास कर लें, लेकिन ज्यादा समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर नहीं रह सकते। गहराई से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
प्रवीण मलिक, सांपला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed