{"_id":"62b72b66316e2f290b580c57","slug":"ashok-wanted-in-double-murder-arrested-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: निंदाना में गैंगवार के चलते हुए डबल मर्डर में वांछित अशोक उर्फ शौकी गिरफ्तार, पांच वारदात से उठा पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: निंदाना में गैंगवार के चलते हुए डबल मर्डर में वांछित अशोक उर्फ शौकी गिरफ्तार, पांच वारदात से उठा पर्दा
Sat, 25 Jun 2022 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
हिसार, रोहतक व राजस्थान पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी से पूछताछ में पांच वारदात से पर्दा उठा है। कलानौर से कार छीनने के आरोप में पुलिस ने शौकी व उसके साथियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने हिसार जिले के गांव पुठ्ठी में निंदाना के दो युवकों की हत्या के मामले में गांव के ही युवक अशोक उर्फ शौकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच वारदात में वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे दो साथियों सहित अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। तीनों आरोपियों ने कलानौर में नेवी के रिटायर अधिकारी की कार भी छीनी थी।
पुलिस के मुताबिक भिवानी निवासी नेवी के रिटायर अधिकारी महासिंह ने 20 मई को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि वह गुरुग्राम से पत्नी के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में अपनी मौसी के लड़के डॉक्टर एसके आर्या से मिलने कलानौर ठहर गया। महासिंह के गाड़ी के ड्राइवर विक्रम निवासी भिवानी ने बाहर रोड पर खड़ी कर दी। महासिंह व ड्राइवर दोनों क्लीनिक के अंदर आ गये।
चाय पीने के बाद ड्राइवर विक्रम वापस गाड़ी में जाकर बैठ गया। कुछ समय बाद ड्राइवर विक्रम भागता हुआ क्लीनिक के अंदर आया और बताया कि अज्ञात युवकों ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीन ली व मौके से फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर रोहतक पुलिस ने कार्रवाई के लिए छापा मारा।
विज्ञापन
अब कार छीनने के आरोप में अशोक उर्फ शौकी निवासी गांव निंदाना, मोहित उर्फ बिच्छू व राहुल निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक उर्फ शौकी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी अशोक डबल मर्डर, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग सहित पांच वारदात में वांछित चल रहा था। साथ ही उसकी हिसार, राजगढ़ (राजस्थान), रोहतक व हांसी पुलिस को तलाश थी।
ये खुली वारदात
पुलिस ने अशोक उर्फ शौकी निवासी निंदाना व उसके साथी मोखरा निवासी मोहित उर्फ बिच्छु व राहुल को कलानौर में कार छीनने के आरोप में गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में शौकी का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है, जिसमें वह पांच वारदात में वांछित रहा है। इसमें गैंगवार के चलते हिसार के पुठ्ठी गांव के नजदीक हुआ दोहरे हत्याकांड भी शामिल है। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

- आरोपी अशोक उर्फ शौकी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर 20 मई 2022 को माडु खोड़ा के पास बाइक पर जा रहे पेट्रोल पंप सेल्समैन से हथियार के बल पर करीब 55 हजार रुपये छीने। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज है।
- आरोपी ने 19 अप्रैल 2022 को निंदाना निवासी अमित पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। आरोपी के खिलाफ महम थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
- आरोपी ने हिसार में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ बांस थाने में हत्या का मामला दर्ज है। दोहरे हत्याकांड को निंदाना गांव की गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा था।
- आरोपी ने हांसी थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। इस संबंध में हांसी के सिटी थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
- आरोपी ने राजगढ़ (राजस्थान) के क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।