{"_id":"57d5c57e4f1c1b3d3b31ca6f","slug":"aganbadi-worker-case-road-jaam-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर की राज्य प्रधान समेत 305 पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर की राज्य प्रधान समेत 305 पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर की राज्य प्रधान समेत 305 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सभी ने अपनी मांगों को लेकर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास के सामने दिल्ली रोड पर शनिवार को जाम लगाया था। पुलिस ने मुकदमे में कहा है कि इनके जाम लगाने से लोगों को तीन घंटे तक परेशानी हुई।
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन की महिलाएं मांगों को लेकर वित्तमंत्री के आवास पर पहुंची थी। राज्य महासचिव जगमति मलिक के नेतृत्व में महिलाओं ने दिल्ली रोड को जाम कर दिया था। जाम खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं की झड़प हुई थी। डीएसपी पुष्पा खत्री और महिला थाना प्रभारी गरिमा ने फ ोर्स के साथ पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया था। मामले में शनिवार देर रात आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन की राज्य प्रधान छोटा बाई, राज्य महासचिव जगमति मलिक, कोषाध्यक्ष संतरो देवी, छुछकवास की बिमला, हेमलता को नामजद करते हुए 300 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि जब पुलिस जाम खुलवाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने उसके साथ हाथापाई की। यह मुकदमा थाने के सिपाही जसबीर सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है।