फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेशभर में जेल से ही गिरोह चला रहा अनिल छिप्पी

प्रदेशभर में जेल से ही गिरोह चला रहा अनिल छिप्पी

Sun, 21 Apr 2019 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर में जेल से ही गिरोह चला रहा अनिल छिप्पी
रोहतक। छिप्पी गैंग के सरगना जेल में बंद अनिल को कोर्ट के आदेश पर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने कई हत्या और लूट की वारदात को गिरोह के गुर्गों द्वारा अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अनिल से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए 3 के सूत्रों के अनुसार छिप्पी गैंग के सरगना ने बताया कि कारौर गांव के पूर्व सरपंच आनंद पहलवान हत्याकांड को पुरानी रंजिश के चलते लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुरानी रंजिश के चलते कारौर में बीस से अधिक की अब तक हत्याएं हो चुकी हैं। गिरोह के गुर्गों को जेल से ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लूट, हत्या की वारदात को अंजाम दिलाता है। गुर्गे परिवार के सदस्य बनकर जेल में अनिल से मिलने जाते हैं। इसके अलावा पूछताछ में अनिल ने अन्य भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने संपत नेहरा समेत आठ आरोपियों को किया था गिरफ्तार
आनंद पहलवान हत्याकांड में कारौर गांव के विकास उर्फ भांदू, विकास, सोनीपत के लिवासपुर गांव के दीपक, सोनीपत के हसनपुर गांव के सचिन, गन्नौर के समसपुर गामड़ा के मोहित उर्फ पहलवान, सोनीपत के नई बसौदी गांव के प्रदीप उर्फ पोपी, संपत नेहरा समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से आठ देसी पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से अनिल ने ही रची थी हत्याकांड की साजिश
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अनिल ने जेल से ही हत्याकांड की साजिश रची थी। हत्याकांड में आरोपियों ने लूटी गई बाइक व कार का भी इस्तेमाल किया था।


----------
सत्यवान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
रोहतक। पुलिस ने रोहतक के वकील सत्यवान हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में भी छह से अधिक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed