{"_id":"599df1034f1c1bf61a8b45d3","slug":"91503523075-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का टायर खरीदने के लिए कैंटर चालक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का टायर खरीदने के लिए कैंटर चालक से लूट
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पुलिस ने सांपला बाईपास बेरी चौक पर कैंटर चालक पर हमला कर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए। आरोपियों ने खुलासा किया कि कार का टायर बदलवाने के लिए लूट की थी। ताकि पैसों का इंतजाम हो सके।
सांपला थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खरावड़ बाईपास से तीनों आरोपियों को कार सहित दबोच लिया। पूछताछ आरोपियों की पहचान गांव खरावड़ निवासी चांदवीर, कलानौर निवासी सुरेन्द्र और गांव जटाई जिला भिवानी निवासी रिंकू के रुप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह तीनों दोस्त है। 21 अगस्त को आरोपी सुरेंद्र अपने पिता की कार लेकर अपने दोस्त रिंकू के साथ बहादुरगढ़ निवासी मंजीत से मिलने गया था। रास्ते में चांदवीर को भी साथ ले लिया। अपने दोस्त से मिलने के बाद तीनों आरोपी सांपला आ गए। आरोपी सुरेन्द्र ने अपनी कार की टायर बदलने की बात कही। रुपयों की जरूरत होने के कारण आरोपियों ने लूट की योजना बनाई। फिर वीरभान को निशाना बनाया। आरोपी रिंकू कार चला रहा था। वह कार में ही बैठा था। आरोपी सुरेंद्र व चांदवीर ने कैंटर में चढ़कर चालक से 12 हजार रुपये छीने। वारदात के बाद तीनों आरोपी गांव खरावड़ में चांदवीर के घर चले गए। अब तीनों आरोपी कार में सवार होकर खरखौदा जा रहे थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग पिस्तौल व रुपये बरामद कर लिये है। चांदवीर के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।
ये था मामला
गांव समचाना निवासी वीरभान ने बताया था कि वह राम गोपाल कॉलोनी के साहिल की गाड़ी पर बतौर चालक काम करता है। वह सोमवार को गाड़ी में नट बोल्ट भरकर रोहतक से फरीदाबाद गया था। रात को करीब साढ़े दस बजे फरीदाबाद से सांपला बाईपास बेरी चौक पर पहुंचा। यहां पर वह कुछ देर के लिए रुक गया। तभी एक कार से दो युवक नीचे उतरे जबकि तीसरा युवक अंदर ही बैठा रहा। इसके बाद आरोपियों ने चालक से मारपीट कर उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। फिर चालक की जेब से 12 हजार रुपये निकालकर फरार हो गये थे।