{"_id":"5b19a0244f1c1bac6e8b6b38","slug":"81528406052-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 188 वाहनों का चालान, 23 जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 188 वाहनों का चालान, 23 जब्त
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-1
रोहतक में वाहनों की तलाशी लेती पुलिस।
-----
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 188 वाहनों का चालान, 23 जब्त
- एसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान
- अलग अलग मामलों में बीस लोगों को किया गिरफ्तार
- तीन हजार से अधिक वाहनों की गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार रात शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों का चालान किया गाय। जबकि 23 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा बीस लोगों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर 49 नाके लगाए गए। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 23 वाहनों को जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 14 लोगों को काबू किया। सट्टे की खाईबाड़ी करते दो को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास दांव पर लगाए गए 1590 रुपये बरामद किए गए। एक व्यक्ति को 92 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। एसपी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
रोहतक। सीआईए-2 की टीम ने मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व में गश्त के दौरान बलम्बा मोड़, एनएच-9 रोहतक-हिसार रोड से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया है। पूछताछ पर युवक की पहचान अजायब गांव निवासी अनिल के रुप में हुई। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना महम में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा पुलिस चौकी कंसाला की टीम ने मुख्य सिपाही सुंदर के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव हुंमायुपुर से मंजीत को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सांपला में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।