फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2019 में भी पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार : गुर्जर

2019 में भी पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार : गुर्जर

Thu, 07 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
2019 में भी पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार : गुर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार 2019 में भी अपना वजूद कायम रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी। एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के निवास पर उन्होंने यह बात कही। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुर्जर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्वामी धर्मदेव ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है। गुर्जर ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं। दक्षिण हरियाणा में बीजेपी नेताओं में बिखराव एवं आपसी खींचतान के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि यह परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते परिवार में मामूली मनमुटाव हो ही जाते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, डॉ. अरविंद, महावीर यादव, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, गुदरयाल नंबरदार, मा. रमेश शर्मा, अमित पार्षद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed