{"_id":"598f58674f1c1b96558b4a8d","slug":"71502566503-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में घुसकर युवक को जमकर पीटा, सामान भी तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आफिस में घुसकर युवक को जमकर पीटा, सामान भी तोड़ा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावल में बिजली कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हो या फिर अन्य घटनाएं। शुक्रवार रात करीब दस बजे भी एक ऐसी घटना हुई। भाड़ावास रोड पर केबल टीवी के कंट्रोल रूम में आए 5-6 बदमाशों ने युवक पर हमला करने के साथ ही वहां रखे सामान को तोड़ आसानी से भाग गए। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी अनुसार कृष्ण नामक युवक केबल टीवी प्रसारण के कंट्रोल रूम में काम करता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर रहा था कि इस दौरान कई बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने लाठी-डंडो से उस पर हमला बोल दिया। यही नहीं युवक को अधमरा करने के बाद युवकों ने कंट्रोल रूम में जमकर उत्पात मचाते हुए वहां रखे का सामान को भी तोड़ दिया। इधर सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज ब्रहृमजीत ने बताया कि रात के समय घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। इसके बाद युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालात खराब होने के चलते शनिवार शाम को बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियाें को गिरफ्तार किया जाएगा।