{"_id":"5959598c4f1c1b3c4e8b4737","slug":"71499027852-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मांगते हैं मोबाइल नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मांगते हैं मोबाइल नंबर
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मांगते हैं मोबाइल नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक छात्रा से रुड़की के दो लड़कों ने छेड़खानी की। छात्रा ने दोनों आरोपियों से जान को खतरा बताया है। आरोपी अक्सर गांव से कॉलेज आते जाते छात्रा को रोकर मोबाइल नंबर मांगते और छेड़खानी करते हैं। सांपला थाना पुलिस ने छात्रा की शिका
दो आरोपियों ने बीए की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की है। छात्रा ने दोनों आरोपियों से जान का खतरा जताया है। इसकी शिकायत सांपला थाने में दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सांपला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह रोहतक के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज आते जाते समय दूसरे गांव रुड़की निवासी मुन्ना और राजेश नाम के दोनों लड़के काफी समय से उसका पीछा कर रहे हैं। रास्ता रोकर आरोपी उससे मोबाइल नंबर मांगते हैं। शनिवार सुबह आरोपियों ने छात्रा के साथ बदसलूकी भी की। छात्रा ने इसकी जानकारी पिता को दी। फिर छात्रा अपने पिता के साथ सांपला थाने पहुंची। यहां पर छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा का कहना है कि उसे दोनों आरोपियों से जान को खतरा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।