फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्रा ने की आत्महत्या

छात्रा ने की आत्महत्या

Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्र के गांव समरगोपालपुर में रविवार की देर शाम बीकॉम की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। छात्रा ने बीकॉम में कंपार्टमेंट आने से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार समर गोपालपुर निवासी सतनाम सिंह रिटायर्ड फौजी है और वर्तमान में एसपीओ है। सतनाम की बेटी बलविंद्र कौर रोहतक के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा थी। बताया कि दस दिन पूर्व ही बीकॉम का रिजल्ट आया था, जिसमें कंपार्टमेंट आ गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कंपार्टमेंट आने के बाद से वह काफी परेशान थी। सही ढंग से परिजनों से बात भी नहीं कर पा रही थी। रविवार की देर रात अपने कमरे में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्रा को पीजीआई में गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


साथियों को भी मन लगाकर पढ़ने की देती थी सलाह
छात्रा की मौत पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोेग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे थे। बताया गया कि छात्रा पढ़ने में होशियार थी। वह अपने साथियों को भी मन लगाकर पढ़ने की सलाह देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed