{"_id":"5b4677014f1c1ba1288b602e","slug":"61531344641-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से गिरोह संचालित नहीं कर सके गा लारेंस बिश्नोई, डीजीपी ने राजस्थान पुलिस को भेजा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से गिरोह संचालित नहीं कर सके गा लारेंस बिश्नोई, डीजीपी ने राजस्थान पुलिस को भेजा पत्र
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत नेहरा ----
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
जेल से गिरोह संचालित नहीं कर सके गा लॉरेंस बिश्नोई, डीजीपी ने राजस्थान पुलिस को भेजा पत्र
- भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस द्वारा जेल से गिरोह चलाने की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट
-गिरोह के सदस्य संपत नेहरा समेत पांच को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, डीजीपी बोले- सभी जिलों की पुलिस के तालमेल से बदमाशों पर कसा जा रहा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह संचालित नहीं कर सके गा। इसको लेकर पुलिस अधिकारी गंभीर है। लॉरेंस पर विशेष नजर रखने के लिए हरियाणा के डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र भेजा है। इसके अलावा दिल्ली और यूपी के पुलिस अधिकारियों को भी पत्र भेजा जाएगा। पत्र में लॉरेंस से मिलने वालों पर पूरी नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा गिरोह के फरार चल रहे सदस्यों को डीजीपी ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
रोहतक के गांव कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में सीआईए-2 ने भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गैंगस्टर संपत नेहरा को रिमांड पर लिया हुआ था। संपत ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए थे। उसने बताया था कि आनंद को मारने के लिए उसी ने शूटर हनी को कारौर भेजा था। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट के आदेश पर संपत को सुनारिया जेल भेज दिया गया था।
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि जेल में बंद बदमाश अब जेलों के अंदर से गिरोह को संचालित नहीं कर सकेंगे। संपत और गिरोह के अन्य सदस्यों को हरियाणा पुलिस ने हैदराबाद पुलिस के सहयोग से पकड़ा है। भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही गिरोह को फिर से संचालित न कर दे, इसको लेकर राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ताकि उससे मिलने वालों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा यूपी, दिल्ली, पंजाब में बंद हरियाणा के कुख्यात बदमाशों पर विशेष निगरानी रखने को संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के पास पत्र भेजा जा रहा है। वांछित बदमाशों को पकड़वाने में भी सहयोग मांगा जा रहा है। क्रांति गैंग और लॉरेंस बिश्नोई का लगभग खात्मा किया जा चुका है। जल्द फरार चल रहे सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।